Breaking News

भारत स्काउट गाइड नवोदय विद्यालय के पंच दिवसीय शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोले जिला अध्यक्ष —

0 5,564

स्काउटिंग राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन की प्रथम पाठशाला, हर छात्र अर्जित करें राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार — सुरेंद्र मणि
स्काउटिंग के माध्यम से जीवन को दे एक अच्छी दिशा — डॉक्टर श्वेता सिंह

सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में आयोजित पंचदिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नवोदय विद्यालय चुरहट में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह के विशिष्ट आतिथ्य और प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि स्काउटिंग राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन की प्रथम पाठशाला है। इस जांच शिविर से प्रत्येक स्काउट और गाइड सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित हो। स्काउटिंग पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागृति का एक प्रमुख माध्यम है। भारत स्काउट एवं गाइड केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 206 से अधिक देशों में संचालित है।


जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय में स्काउटिंग की शिक्षा अवश्य दिलाए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह ने कहा कि स्काउटिंग छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। स्काउटिंग के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दें। स्काउटिंग से पाठ्येत्तर गतिविधियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से भी छात्र एवं छात्राओं का कला कौशल निखरता है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने कहा कि तृतीय सोपान जांच शिविर के प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर जोन के 10 नवोदय विद्यालय से 180 से अधिक स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं। 5 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए स्काउट एवं गाइड स्काउटिंग की शिक्षा अर्जित करते हुए अपनी-अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिसके आधार पर माननीय राज्यपाल पुरस्कार के लिए स्काउट एवं गाइड चयनित होंगे।


राज्यपाल पुरस्कृत शिविर अधिकारी और विद्यालय की वरिष्ठ पीईटी सुश्री साधना चौबे ने बताया कि 5 दिन तक चलने वाले शिविर में स्काउट एवं गाइडों के विभिन्न प्रकार की पाठ्यक्रमों के अंतर्गत परीक्षण दिया जाएगा। आभार प्रदर्शन नवोदय विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक एस के तिवारी और कार्यक्रम का संचालन राज प्रकाश यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिविर अधिकारी वरिष्ठ शिक्षक साधना चौबे, पीटीआई रवि पांडे, स्काउट मास्टर राजेंद्र पटेल, ज्योति सिंह, योगेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक ऋचा पटेल और नीरज सहित नवोदय विद्यालय के बिलासपुर जोन में आने वाली सभी विद्यालयों के चयनित स्काउट एवं गाइड शामिल हुए। इसके पूर्व आए हुए अतिथियों का इसकर माल्यार्पण एवं हल्दी चंदन द्वारा शानदार स्वागत किया गया एवं ध्वजारोहण प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं स्काउट दल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

सादर प्रकाशनार्थ
सुरेंद्र मणि दुबे
जिलाध्यक्ष

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment