मझगवां जनपद में सभी काम कागज से नीचे उतर कर फील्ड पर करना चाहिए:

0 279


प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

जनपद मझगवाँ में संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे संजय सिंह ने आंगनबाड़ी, शिक्षा , स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया की ज्यादातर कार्य जनपद में बैठे बैठे अधिकारी कागज के कोरम को पूरा कर लेते है लेकिन ऐसे में माननीय प्रधान मंत्री जी को ईच्छा अनुरूप अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचने से रह जाती है ऐसे में हमको फील्ड में उतरना चाहिए और हर उस योजना को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पुरजोर कोशिश करना चाहिए।
आगे श्री संजय सिंह ने कहा अगर योजनाएं जमीनी स्तर पर नही पहुंच रही तो उस योजना से संबंधित हर अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार है जो इस योजना से सम्बंध रखते है। और ऐसे अधिकारी कर्मचारी उस जिम्मेदारी को निभाने में कोताही न निभाएं। जिससे हर व्यक्ति लाभावांवित हो क्युकी हमारा ब्लॉक बहुत पिछड़ा है। और पिछड़े इलाके को योजनाओं की सख्त जरूरत होती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment