यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल-माला देकर किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक महोदया सिंगरौली के निर्देशन में एवं श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिगरौली, एवं श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में जगह-जगह आयोजित किया जा रहा जागरुकता एंव सम्मान कार्यक्रम।
विवरण- सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरुकता हेतु लगातार यातायात प्रर्वतन की कार्यवाही की जा रही है, जिसके तारतम्य में आज दिनांक 03-07-2024 को यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहो / तिराहो पर यातायात नियमों के संबध में जानकारी प्रदाय की गई एंव आने-जाने वाले समस्त आमजन जो यातायात नियमो का पालन करते हुए पाये गए उनको फूल-माला देकर सम्मानित किया गया, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाने हेतु बताया गया, चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने हेतु बताया गया, वाहनों को निर्धारित गतिसीमा से अधिक न चलायें, शराब पीकर वाहन न चलायें।
*सराहनीय भूमिका* – उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि सुरेश शुक्ला, हॉमिद खॉन, शिवेन्द्र सिंह, प्रआर पुष्पेन्द्र, उमेश बागरी, नंदकिशोर, आर. प्रवेश तिवारी एंव अन्य समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा।
*सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि दो पहिया वाहन में हेलमेट अवश्य लगाये, यातायात के समस्त नियमो का पालन कर सडक दुर्घटनाओ से बचे, सिंगरौली पुलिस आपकी सेवा मे सदैव तत्पर*