मंगलवार जनसुनवाई में आए 53 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

0 501

जनसुनवाई में आए 53 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

 

कलेक्टर  विकास मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में एडीएम श्री सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन ने लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए 53 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। आवेदन पत्रों की सुनवाई कर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में आज भारत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि विगत दो साल से नर्सिंग कॉलेज की परीक्षा न होने के कारण छात्राओं ने अपने दस्तावेज, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं फीस वापिस नहीं करने की शिकायत किए हैं। जिस पर अपर कलेक्टर ने सीएमएचओ डिंडौरी को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार से आवेदक अब्दुल माजिद खान ने आवेदन देकर बताया कि मेरे पुत्र हुमेर खान, हुजैब खान और हुनैब खान को कक्षा पांचवी, तीसरी एवं पहली में वर्ष 2022-23 में न्यू गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल शाहपुर में प्रवेश कराया था। संचालक के द्वारा बताया गया था कि इन बच्चों की प्रवेश शुल्क नहीं लगेगी किन्तु परीक्षा के दौरान संचालक के द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की जिस पर संयुक्त कलेक्टर डिंडौरी ने जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदिका कल्लो बाई बर्मन निवासी वार्ड क्र. 05 डिंडौरी ने अनावेदकगणों के द्वारा एक साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट करने एवं गाली गलौच करने की शिकायत पुलिस थाना डिंडौरी में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अनावेदकगणों के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक डिंडौरी को इस प्रकरण का जांच करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रायसिटी कॉलोनी डिंडौरी के निवासियों के द्वारा कॉलोनाइजर के द्वारा आवेदकों से गलत तरीके से पैसे एकत्रित कर एवं कॉलोनी में दो गेट लगवाए जाएंगे, कॉलोनी में शुद्व पेयजल, पक्की सड़क एवं सड़क के दोनो तरफ नाली की सुविधा, सुव्यवस्थित बगीचा, पूजा के लिए मंदिर, स्ट्रीट लाइट एवं 24 घंटे चौकीदार की व्यवस्था जैसी सुविधा दिए जाने के प्रलोभन के संबंधित शिकायत की गई है। जिस पर अपर कलेक्टर के द्वारा एसडीएम राजस्व डिंडौरी को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का विभागीय अधिकारियों को निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने भी कहा गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment