हत्या का फरार इनामी आरोपी गोरखपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, शहपुर पुलिस को मिली अहम कामयाबी

0 711

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह जिले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो सभी थाना क्षेत्रों में पूर्व लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है इसी क्रम में :-घटना दिनांक 20/0 8/20 23 को रात करीपन 10:00 मृतक तोसा बहेलिया पिता कत्था लाल बहेलिया उम्र 35 साल निवासी पड़रिया कला थाना शहपुरा जो घटना दिनांक को घर की परछी,में था मामूली झगड़ा विवाद पर आरोपी गण अलवर पिता कल्लू बहेलिया उम्र 22 साल तथा मोबाइल पिता बिल्मिस बहेलिया उम्र 23 साल द्वारा एक राय होकर चाकू से वार कर मृतक तोषा बहेलिया की हत्या कर दी गई थी जिस पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 431/2023 धारा 302, 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौरान विवेचना आरोपी अलवर पिता कल्लुबहेलिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था तथा घटना दिनांक से ही मुख्य आरोपी मोबाइल पिता बिल्मिस,बहेलिया लगातार फरार चल रहा था मुख्य आरोपी मोबाइल बहेलिया घुमक्कड़ जाति का व्यक्ति है जो संपूर्ण भारत में कहीं भी डेरा बनाकर परिवार सहित रहता था जो लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी द्वारा रुपए 10000 का इनाम घोषित किया गया था जिससे पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी वाहिनी सिंह के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जगन्नाथ मरकाम व अनुविभागी अधिकारी पुलिस महोदय शहपुरा मुकेश अरविंद्र के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम द्वारा टीम गठित करन नेपाल बॉर्डर जिला गोरखपुर थाना खोराबार क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन कुसमी के पास डेरे से पकड़ा जाकर अभी रक्षा में लिया जाकर शहपुरा लाया गया तथा विधिवत कार्यवाही कर मान,न्यायालय में पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, स उ नि नंदकिशोर झारिया, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक अभिषेक पांडे तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment