जिले के प्रत्येक जनपदों में होगा सुरक्षा जवान भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन

0 439

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार स्किल इंडिया के अंतर्गत कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान के लिए एक माह एवं सुपरवाइजर पद के लिए दो माह का प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण भारत सरकार के PASAR ACT-2005 के तहत किया जाना है। प्रशिक्षण में सम्मलित होने के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक पासबुक आवश्यक है।

उक्त प्रशिक्षण का आयोजन 11 जून 2024 को आजीविका मिशन कार्यालय अमदरी अमरपुर, 12 जून को आजीविका कार्यालय समनापुर, 13 जून को जनपद पंचायत मेंहदवानी, 14 जून को जनपद कार्यालय शहपुरा, 17 जून को आजीविका मिशन कार्यालय बजाग, 18 जून को आजीविका मिशन कार्यालय करंजिया और 20 जून को जनपद कार्यालय डिंडौरी में किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment