अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू दिवस के अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ

डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार आज अंतरराष्ट्रीय तम्बाकू दिवस के अवसर पर म प्र जन अभियान परिषद जिला डिण्डोरी के द्वारा सभी विकास खंड में नशामुक्ति के कार्यक्रम करवाये गये । इसी कड़ी में विकास खंड डिण्डोरी के ग्राम पड़रिया माल में नवांकुर संस्था के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान ब्लॉक समन्वयक गणेश सिंह राजपूत संस्था अध्यक्ष जगदीश मरावी संस्था सचिव भीकम सिंह धुर्वे मेंटर ललित उईके व ग्राम वासियो की उपस्थिति कार्यक्रम किया गया जिसमें सर्वप्रथम गणेश सिंह राजपूत के द्वारा कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला गया । फिर जिला समन्वयक के द्वारा तम्बाकू गुटखा बीड़ी शराब के दुष्परिणाम व स्वास्थ्य व आर्थिक हानि पर विस्तृत समझाया गया कि किस प्रकार समाज व आने पीढ़ी इससे प्राभावित हो रही है अंत मे सभी को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई । अंत संस्था अध्यक्ष जगदीश मरावी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर समापन किया गया ।