देवलपुर गांव में अज्ञात कारण के चलते तीन मकानो में लगी भीषण आग घर गृहस्ती का सामान जलकर हुआ राख।

डिंडौरी जिले के देवलपुर गांव में अज्ञात कारण के चलते भीषण आग लगी जिसके कारण घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात कारण के चलते पहले एक मकान में आग लगी उसके बाद धीरे-धीरे तीन मकान जलकर राख हो गए मौके पर फायर ब्रिगेड वहां पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे को लेकर गुहार लगाई है वहीं मौके पर दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया गया,
मौके पर पहुंचे एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी ने मौके का जायजा लिया ,
इनका कहना है- नायब तहसीलदार समनापुर मुझे जानकारी सचिव के द्वारा प्राप्त हुई मैं गया तथा शासन के अनुसार जो भी मुआवजा है पीड़ितों को दिया जाएगा।