रेवा कैंपो का आयोजन शनिवार को किया जाएगा

डिंडौरी : 15 मई 2024
रेवा कैंप का आयोजन 18 मई शनिवार के दिन जनपद पंचायत स्तर पर किया जाएगा उक्त कैंपो के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत है। कैंप का आयोजन महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के द्वारा किया जाएगा। 18 मई को वार्ड नं. 11 यात्रा प्रतीक्षालय बस स्टैण्ड डिंडौरी, ग्राम पंचायत दुनिया बघाड़ ग्राम पंचायत रामगुड़ा डिंडौरी, वार्ड नं. 3 मानस भवन शहपुरा, ग्राम पंचायत भिलाई माल शहपुरा, ग्राम पंचायत ग्राम दिवारी ग्राम पंचायत कमको मोहनिया जनपद पंचायत अमरपुर, ग्राम बोना ग्राम पंचायत पिपरिया जनपद पंचायत बजाग, ग्राम पंचायत पंड़रीपानी जनपद पंचायत करंजिया, ग्राम ताला ग्राम पंचायत भलवारा जनपद पंचायत मेंहदवानी, ग्राम पंचायत धुरकुटा जनपद पंचायत समनापुर में आयोजित किए जाएंगे।