जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान प्रभारी वन पाल राजेंद्र कुशरे की की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान नागपुर में निधन

0 712

प्राईड इंडिया न्यूज़ शहपुरा से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडोरी: राजेंद्र अप कुसरे (प्रभारी वनपाल) परिक्षेत्र सहायक बटौंधा परिक्षेत्र-शाहपुर वन मंडल डिंडोरी सा. का आज दिन अंक 5/ 0 5/20 24 को नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया दरअसल 1 मई की रात कक्ष क्रमांक 117 बीट बुढन में अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ आग बुझाने ग ए थे, सारी रात आग बुझाने के बाद सुबह उनकी तबीयत ठीक नहीं थी दिनांक 02/ 05/20 24 सुबह 10:00 बजे अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा हाई ब्लड प्रेशर और लकवा के लक्षण प्रतीत होने की बात कही गई और जबलपुर रेफर कर दिया गया उसके पश्चात परिजनों और स्टाफ की मदद से जबलपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मस्तिष्क में खून का थक्का जमने की जानकारी दी गई तथा ऑपरेशन करने की बात कही गई तबीयत में सुधार ना होता देख नागपुर इलाज हेतु ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आज राजेंद्र कुसरे का निधन हो गया।
निधन की सूचना पर पूरे जंगल विभाग में अशोक की लहर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment