भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल ने शहपुरा एसडीएम अनुराग सिंह की सम न्वय बैठक

प्राईड इंडिया न्यूज़ शहपुरा से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट
क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या वैकल्पिक निराकरण की रखी मांग
शहपुरा डिंडोरी। इन दोनों गर्मी का कहर इस कदर हावी है की जल स्रोत सूखने लगे हैं जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और जल संकट जैसी समस्या बनी हुई है।
भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने विगत एक पूर्व शहपुरा व मेंहदवानी विकासखंड के 40 ग्रामों की सूची देकर प्रशासन से अनुरोध किया था की इन ग्रामों में गर्मी के दिनों में पानी की विकट समस्या आती है इसलिए पूर्व से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जावे। इस क्रम मैं जब आज ग्राम छपरा की पानी की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, सरपंच सुदामा सिंह शहित ग्रामीण ने एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह से मिलकर समस्या बताई तो साहब का कहना है कि तीन दिवस में पानी पहुंच जायेगी।
शहपुरा एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया की पानी विहीन ग्रामों में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पूर्व में बैठक हो चुकी है जिससे संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है की 3दिन के अंदर पानी विहीन ग्राम में टैंकर के माध्यम से पानी का परिवहन किया जाएगा।