सूर्याभिषेक श्रीराम का देखा सारा देश . सूर्य जैसे चमकेगा विकसित भारत देश . – डाॅ देवदास

विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्र पर आस्थावान श्रद्धालुओं द्वारा 939 मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की गई । कौशल्या माता मंदिर समिति ने लोगों के लिए महाभंडारा की व्यवस्था की । दो दिवसीय मानस गान हुआ और राम नवमी के दिन जवांरा विसर्जन हुआ ।
इस अवसर पर सबको संबोधित करते हुए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरित मानस में माता कौशल्या की वंदना पूर्व दिशा के रूप में करते हुए लिखा है –
बंदऊँ कौशल्या दिसि प्राची।
कीरति जासु सकल जग माची।
इसका भावार्थ यह है कि माता कौशल्या पूर्व दिशा की तरह है, जहाँ से पूरे विश्व को प्राण ऊर्जा देने वाले सूर्य की तरह सूर्यवंशी श्रीराम का उदय होता है। माता कौशल्या की कीर्ति जगत में प्रसिद्ध है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी है। यही छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है। एक संयोग की बात है कि इस वर्ष राम नवमी के दिन अयोध्या में अभिजित मुहूर्त में श्रीराम जी का सूर्य किरण से मस्तकाभिषेक हुआ। यह एक अद्वितीय और ऐतिहासिक घटना है। जो तुलसीदास द्वारा माता कौशल्या को पूर्व दिशा के रुप में की गई परिकल्पना की पुष्टि करता है। आगे इसी बात का समर्थन करते हुए डाॅ देवदास ने कहा कि –
सूर्याभिषेक श्रीराम का, देखा सारा देश ।
सूर्य जैसे चमकेगा, विकसित भारत देश ।।
इस अवसर पर माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में बसंत मानस परिवार घुपसाल बांधाबजार जिला राजनांदगांव, श्रद्धा के फूल मानस परिवार मुनगासेर,आँजनेय मानस परिवार बागबाहरा जिला महासमुंद की यादगार प्रस्तुति हुई। समारोह को सफल बनाने में कौशल्या माता जन्मभूमि सेवा संस्थान एवं नगरवासी चंदखुरी की महती भूमिका रही। जिसके प्रमुख पदाधिकारी हैं संरक्षक प्रतीक बैस, रविशंकर धीवर, अर्जुन धीवर, गालव साहू ,कृष्ण कुमार वर्मा, अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा, भारत भूषण साहू, सचिव पोषण मारकंडे, सह सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ओम प्रकाश साहू, कार्यकारिणी सदस्य नीलू साहू, सोहन चतुर्वेदी, नरेन्द्र वर्मा, संतोष टेलर, रुपचंद साहू, जनक धीवर, लक्ष्मण साहू, युवराज साहू, नरेश चेलक, राजू वर्मा, रामबगस वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, वरिष्ठ सदस्य – तेजराम वर्मा, दुकलहा वर्मा, मेहतरु विश्वकर्मा, उदय वर्मा, नरोत्तम देवांगन, जागेश्वर साहू आदि। सेवादार- भारत लाल यादव, विकास वर्मा ,कृष्णा वर्मा,रोहित वर्मा, श्यामलाल साहू छोटू धीवर, हरिश्चन्द्र चतुर्वेदी एवं समस्त नगरवासी चंदखुरी ।