मौसम की तरह बदली काजल, नो बाल पर गिरा था विकेट, फ्री हिट से फिर से कांग्रेस की काजल

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा-9993 22 1450
सीधी
इस चुनावी सीजन में गिरगिट की तरह कहें या फिर मौसम की तरह कौन कब कैसे और किस तरह बदल जाएगा यह फैसला फिलहाल हम आप पर छोड़ते हैं! अब घाट घाट का पानी पीना कितना मजेदार होता है यह सब आप तो जानते ही होंगे ! लेकिन 6 अप्रैल 2024 को सीधी की एक राजनीतिक घटनाक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बॉलिंग पर जिस तरह से नगर पालिका सीधी की कांग्रेस अध्यक्ष काजल वर्मा आउट हुई थीं दरअसल वह नो बाल थी! और उस नो बाॉल पर जो फ्री हिट मिला उसका फायदा कांग्रेस ने बखूबी उठाया! और कांग्रेस को इस बात से काफी आत्म संतोष भी हुआ होगा कि सुबह की भूली शाम को घर लौटी !

और इस तरह भाजपा के खेमे में ज्यादा देर तक खुशी ठहर न सकी! जब इस तरह की राजनीति अपने पूरे शबाब पर हो तो निश्चित ही राजनैतिक तापमान के बढ़ने की पूरी संभावना भी बढ़ जाती है! और यह कोई नई बात भी नहीं है कि अपने फायदे के लिए लोग *कई चकरा में पानी डालते हैं*! और सीधी सी बात है कि *जहंइ बरी ओंहीं तापब

अब मौसम की तरह बदली नगर पालिका कांग्रेस अध्यक्ष काजल वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सफाई में कहा कि उन्हें भाजपा का दामन रहस्यमयी तरीके से थमा दिया गया था! उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में वह बड़ा विस्फोट कर सकती हैं! इसी बीच कांग्रेस ने अपना दमखम दिखाते हुए आज सीधी में रोड शो भी किया! अब देखना यह है कि इस रोड शो से हवा का रुख क्या होता है!

प्रस्तुत है सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट….!