मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि की अंतरित

0 2,369

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

सीधी जिले के एक लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 41 लाख से अधिक की राशि डाली गई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत धार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न 12 तरह की पेंशन योजनाओं से 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खाते में रूपये 340.51 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। सीधी जिले के एक लाख 6 हजार 939 हितग्राहियों को 6 करोड़ 41 लाख 55 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर राजेश शाही, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी अशोक तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

आज आयोजित कार्यक्रम में सीधी जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजन के 2 हजार 313 हितग्राहियों को 13 लाख 87 हजार 800 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 56 हजार 9 हितग्राहियों को 3 करोड़ 36 लाख 5 हजार 400 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12 हजार 329 हितग्राहियों को 73 लाख 97 हजार 400 रूपये, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 756 हितग्राहियों को 4 लाख 53 हजार 600 रूपये, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि के 2 हजार 227 हितग्राहियों को 13 लाख 36 हजार 200 रूपये, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के 8 हितग्राहियों को 4 हजार 800 रूपये, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 14 हजार 317 हितग्राहियों को 85 लाख 90 हजार 200 रूपये, मंदबुद्धि/बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के 1 हजार 675 हितग्राहियों को 10 लाख 5 हजार रूपये, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना निःशक्तजन के 7 हजार 210 हितग्राहियों को 43 लाख 17 हजार 600 रूपये, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 283 हितग्राहियों को 1 लाख 69 हजार 800 रूपये एवं सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 9 हजार 812 हितग्राहियों को 58 लाख 87 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गई।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment