कर्पूरी ठाकुर के जनशताब्दी समारोह का किया गया आयोजन।

0 473

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

हरनौत के कल्याण बीघा रोड में स्थित एक निजी मैरिज हॉल में भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन शताब्दी समारोह का किया गया आयोजन। यह कार्यकर्म हरनौत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सिप्पू ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार अति पिछड़ा आयोग सदस्य तारकेश्वर ठाकुर सामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर ने बताया कि नाई समाज के उत्थान के लिए हम सबको लगातार प्रयास करना पड़ेगा। एक झूठ होकर संगठन को मजबूत करना होगा। तभी हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने अपने संबोधन में पार्टी को मजबूत करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के सभी पंचायत से सैकड़ो की संख्या में नाई समाज उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में मौजूद पप्पू शर्मा, बबलू ठाकुर, पचौरा पंचायत के पंचायत समिति राजीव रंजन ठाकुर,दीपक कुमार, मंच संचालक कमलेश शर्मा, वार्ड पार्षद उपेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, डॉ अवधेश, विवेक शर्मा, बहादुर शर्मा, डीहरी पंचायत के मुखिया रंजन शर्मा इत्यादि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment