महोबा में शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर नगर पालिका कम्युनिटी गार्डन में 39 नव दंपति जोड़ों को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता एव एसडीम जितेंद्र सिंह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने नव दंपति को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया है ।
महोबा में नगर पालिका कम्युनिटी गार्डन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तमाम जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी नव दंपति को वैवाहिक जीवन में आशीर्वाद देने शामिल हुए । इस अवसर पर नगर पालिका में 39 नव दंपति जोड़ों का विवाह सकुशल ढंग संपन्न कराया गया । शासन की गाइडलाइन के अनुसार नव दंपति को घरेलू सामान उपहार में भेंट देकर घर के लिए रवाना कर दिया गया है।