सेना के वीर जवानों की बदौलत ही सुरंक्षित है हमारा देश : कमलेश्वर पटेल।

सिहावल से शाहिद खान 6264877120
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
आजादी की हम कभी साम नहीं होने देंगे !
शहीदों की कुर्वानी कभी बदनाम नहीं होने देंगे!!
एक बूंद भी बची हो तब तक जो लहू की !
भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे !!
जय हिन्द
हिनौती में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन हुआ
सीधी सिहावल: संपूर्ण देश वीर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में सेना के सभी जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उक्त विचार पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आज सिहावल के ग्राम हिनौती के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि देश की सेनाओं के वीर जवान अपने युद्ध कौशल से देश को सकुशल रखने में कामयाब रहे हैं। देश के दुश्मनों के षड्यंत्रों को हमेशा विफल करते हुए देश को अखंड रखा है।
सीधी जिले के वीर सैनिक शहीद श्री सुधाकर सिंह बघेल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण की आहुति दी।
श्री पटेल ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात सैनिकों की मुस्तैदी की वजह से ही हम सुरक्षित हैं। सैनिक अपने घर-परिवार की चिंता किए बिना रात-दिन देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। वे दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर झेल हमें सुरक्षित रखे हैं।हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व होना चाहिए। इन सैनिकों की वजह से ही हमारा देश सुरक्षित है। वे बॉर्डर पर हैं तो हम अपने घरों में चैन से रहते हैं।श्री पटेल ने सभी सैनिकों को नमन करते हुए आव्हान किया कि युवाओं को चाहिए कि वे देश की एकता व अखंडता के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम को शहीद सैनिक सुधाकर सिंह जी के पिताजी श्री सच्चिदानंद सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आयोजक साथियों के आभारी हैं।जिनके द्वारा प्रतिवर्ष यह प्रतिष्ठित समारोह आयोजित कर शहीद सैनिकों के परिजनों एवं सेवानिवृत्ति सैनिकों का सम्मान किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्ति विंग कमांडर श्री अरुण कुमार पांडे ने कहा कि सैनिकों के सम्मान का यह अनूठा कार्यक्रम बड़े गौरव का विषय है,जो पिछले 13 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। मैं आयोजक सुग्रीव ग्रामीण सद्भावना समिति को इसके लिए बहुत धन्यवाद देता हूं,वर्ष में एक बार आयोजित कर सभी सेवानिवृत्ति सैनिकों को मिलने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के सेवानिवृत्ति सैनिक शामिल हुए। सभी को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों का सुंदर प्रस्तुतीकरण हुआ जिस पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबे रहे।कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों,पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार व शहीद सुधाकर सिंह जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति जिला पंचायत सीधी चिंतामणि तिवारी, कांग्रेस नेता कुंज बिहारी तिवारी,कार्यकारी अध्यक्ष ,जिला कांग्रेस कमेटी रीवा कुंवर सिंह, जनपद सदस्य जगजीवन पटेल उपाध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमान सिंह अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शारदा सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनोज सिंह, कांग्रेस नेता करुणा सिंधु परौंहा, विनय मिश्रा शाहिद बड़ी संख्या में गनमैन नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रमेश पटेल द्वारा किया गया।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)