जिले अंतर्गत थाना एवं चौकियों के सीमा क्षेत्र के निर्धारण के संबंध में अधिसूचना जारी

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन गृह (पुलिस) विभाग साकेत मालवीय द्वारा जिले अंतर्गत थाना एवं चौकियों के अधिकार क्षेत्र/सीमा क्षेत्र के निर्धारण के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना अनुसार ग्राम कठर्रा थाना जमोड़ी तहसील गोपद बनास को थाना बहरी तहसील बहरी में सम्मिलित किया गया है। ग्राम पोखरौड़, सरखनिहा, खोहा, बमुरी, कोल्हुआ, भाठा, डाडी एवं कोचिटा थाना जमोड़ी तहसील गोपद बनास को थाना कोतवाली तहसील गोपद बनास में सम्मिलित किया गया है। ग्राम कठार एवं चौहानी चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन तहसील रामपुर नैकिन को चौकी सेमरिया थाना चुरहट तहसील चुरहट में सम्मिलित किया गया है। घोघरा एवं धुम्मा थाना कमर्जी तहसील चुरहट को अमिलिया तहसील सिहावल में सम्मिलित किया गया है। ग्राम पड़री थाना बहरी तहसील बहरी को थाना जमोड़ी तहसील गोपद बनास में सम्मिलित किया गया है। झिंगाझर एवं छुहिया थाना बहरी तहसील बहरी को थाना कोतवाली तहसील गोपद बनास में सम्मिलित किया गया है। चरकी थाना मझौली तहसील मझौली को चौकी बम्हनी थाना चुरहट तहसील चुरहट तथा चितरौली थाना भुईमाड़ तहसील कुसमी को थाना कुसमी तहसील कुसमी सम्मिलित किया गया है।
उक्त थानों एवं चौकियों के संचालन/संपादन एवं कार्य तथा प्रक्रिया के लिए समय-समय पर शासन द्वारा जारी आर्देशों/निर्देशों, परिपत्रों एवं विनियमों का विधिक प्रावधानों के अंतर्गत विहित उद्देश्यों के लिए कार्य प्रारंभ करने के लिए अधिसूचित किया गया है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)