नए मुख्यमंत्री का नया फरमान, अब नहीं बजेंगे धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर,गठित हुआ उड़नदस्ता दल

0 942

सीधी- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी साकेत मालवीय द्वारा शांति समिति के सदस्यों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में आदेश जारी कर मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल दिनांक 13 दिसंबर 2023 के द्वारा धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों जैसे लाउडस्पीकर, डीजे, संबोधन प्रणाली के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देश की कंडिका 3 के अनुक्रम में उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया है!ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियम विरुद्ध प्रयोग पर शिकंजा कसने हेतु पूरे राज्य के साथ सीधी जिले में भी उड़नदस्ता दल का गठन कर दिया गया है!

उड़न दस्ता दल में शामिल गोपद बनास एसडीएम नीलेश शर्मा के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर संचालकों तथा धर्म गुरुओं से मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया तथा कड़ाई से पालन करने की बात कही गई!जिन मंदिरों एवं मस्जिद का निरीक्षण किया गया है वह निम्न प्रकार से हैं- श्री सांई मंदिर पूजा पार्क सीधी, श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड सीधी, श्री गणेश मंदिर पूजा पार्क सीधी, श्री गायत्री मंदिर पूजा पार्क सीधी, श्री गोपाल दास मंदिर सीधी, पुराना श्री हनुमान मंदिर सीधी खुर्द, सहित शाही मस्जिद सर्राफा बाजार सीधी शामिल है!

*सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment