महिला लगा रही पानी की गुहार जिम्मेदार दे रहा धमकी।

डिंडोरी जिले के ग्राम कुकरा मठ का है जहां ग्राम के एक मोहल्ले में पानी की समस्या लगभग बजट 5 माह से हो रही है जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं महिला के द्वारा बताया गया है कि जिम्मेदार सरपंच सचिव से बात करने पर धमकी दे रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत पानी वितरक के द्वारा महिला को धमकी दिया जा रहा है कि जो जो करना है कर लो मैं फसूंगा नहीं जो करना है कर लो वहीं सचिन से बात करने पर दिन गिरने की बातें हो रही है कि 2 दिन 4 दिन में कर दूंगा और वही सरपंच से मुलाकात करने पर सरपंच सामने नहीं आई सरपंच पति सामने आकर की जानकारी दिया कि जल्द ही काम कर दूंगा। शासन प्रशासन का डर इस पंचायत को नहीं है ना ही ग्राम के मजलूमों का डर है। ग्रामीण पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर झिरिया एवं नालों की तलाश में जाते हैं एवं अपने व्यवस्था से पानी लाते हैं शासन प्रशासन से उनके द्वारा बार-बार अनुरोध है कि जल्द से जल्द इनको समस्या का निराकरण किया जाए। डिंडोरी से प्राइड इंडिया न्यूज़ से संवाददाता सीताराम यादव की रिपोर्ट