विजयी विधायकों से विश्वविद्यालय स्थापना हेतु आह्वान :छात्र संगठन सीधी

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी : विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जीते हुए जिले के सभी लोकप्रिय विधायकों से सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापित करवाने हेतु छात्रों ने अनुरोध किया है।वहीं विश्वविद्यालय मांग की टीम की ओर से छात्र इंद्रलाल पटेल ने जीते हुए सभी विधायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने पवित्र लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाने वाले अन्य सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी है।
सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को स्मरण दिलाते हुए छात्र संगठन ने कहा कि, यह भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत है |जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की नीति अपनाकर महिलाओं के सहारे दो बार लगातार जीत हासिल की थी और चौथी बार जब नैया डगमगाने लगी तो उन्होंने मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना चलाकर महिला केंद्रित राजनीति करते हुए विपक्षियों के अरमानों पर पानी फेर दिया |
किंतु महिला सशक्तिकरण के मामले में मध्य प्रदेश का सीधी जिला सबसे पीछे रहा क्यों? सन 2008 में गोद लिया गया सीधी जिला अभी तक भेदभाव का शिकार बना रहा क्यों? सीधी जिले में मांमा की भांजियां 120 किलोमीटर दूर यूनिवर्सिटी का चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं क्यों? इतनी परेशानियां झेलने के बावजूद भी मांमा की भांजियों ने चौथी बार उन्हें सत्ता शौंपी है | आशा है कि,सीधी जिले मे जल्द से जल्द विश्वविद्यालय की स्थापना होगी |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)