मेरी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जनता के अटूट विश्वास पर, मिली ऐतिहासिक विजय

सीधी / विधानसभा की नव नियुक्त विधायक एवं सांसद रीती पाठक की ऐतिहासिक विजय ,भारतीय जनता पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा में ऐतिहासिक विजय अर्जित करते हुए प्रदेश में भी प्रचंड मतों के साथ सरकार बना रही है। इसी तारतम्य में सीधी विधानसभा से रिकॉर्ड मतों से विजय हुई सांसद रीती पाठक का विजय जुलूस भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शहर के विभिन्न मार्गो से निकला गया। इसके पूर्व नवनियुक्त सीधी विधायक रीती पाठक ने विधानसभा के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यापित करते हुए कहा कि मेरी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ जनता जनार्दन को समर्पित जीत है। सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मैं दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का पुनः एक बार अभिनंदन करते हुए हृदय से आभार व्यापित करती हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर मैं खरी उतरती हुई विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित रहूंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीधी से सांसद श्रीमती रीती पाठक, सिहावल से विश्वामित्र पाठक और धौहनी विधानसभा से कुंवर सिंह टेकाम जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विजय श्री प्राप्त किए हैं। इन सभी की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जनता जनार्दन का आभार व्यापित करते हुए कहा कि यह जीत देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को समर्पित जीत है। हम सभी सत्ता और संगठन मिलकर सीधी जिले को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकानेक योजनाओं के हितग्राहियों की जीत है। भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान ने एक बार पूरा जिले की समस्त जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यापित किया।
प्रातः काल से ही बधाई देने वालों का लगा रहा तातां । सीधी विधानसभा से नव नियुक्त विधायक एवं सांसद रीती पाठक की विजय की घोषणा के साथ ही लोगों का बधाई देने वालों का तातां लगा रहा। लोग बड़ी संख्या में फूलमाला एवं गुलदस्ते के साथ बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराऐ।शानदार आतिशवादी और गुलालों के साथ होली और दिवाली दोनों मनाई भाजपाइयों ने सांसद एवं नव नियुक्त सीधी विधायक रीती पाठक के निवास से सम्राट चौक, अस्पताल चौक, पूजा पार्क, गांधी चौक, लालता चौक, फूलमती मंदिर , अमहा तिराहा, सर्वोदय चौराहा होते हुए सांसद निवास पर विशाल विजय जुलूस का काफिला पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, लाडली बहना एवं आम जनों ने विजय जुलूस का जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम जनों द्वारा शानदार स्वागत किया। विजय जुलूस के दौरान भाजपाइयों ने उपस्थित जन समुदाय के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल की की होली खेली वहीं दूसरी ओर शानदार आतिशबाजी के साथ दीपावली भी मनाई। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न गली चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की गई।
गर्म जोशी से हुआ स्वागत
सीधी विधानसभा की नवनियुक्त विधायक एवं सांसद रीती पाठक का विजय जुलूस के दौरान गर्म जोशी के साथ नगर की जनता ने माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं गुलदस्ते के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद एवं नव नियुक्त विधायक पाठक ने सभी को भरपूर अभिनंदन करते हुए स्नेह दिया। जहां जमकर थिरकी लाडली बहना नवनियुक्त सीधी विधायक एवं सांसद रीती पाठक के विजय जुलूस के दौरान लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी बेटियों ने विजय जुलूस के दौरान शानदार आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच जमकर परंपरागत नृत्य के बीच झूमकर थिरकी। इस दौरान ग्रामीण अंचल से आए हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर आदिवासी नृत्य किया, जो लोगों का मनमोहन लिया।
ऐतिहासिक विजय जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर राजेश मिश्रा, इंद्रशरण सिंह चौहान, चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक के के तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्ववन्धुधर द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, विनय सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी में विवेक सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, दिलीप सिंह, जितेंद्र तिवारी, अक्षय तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, रामराज गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्षों में पूनम सोनी, पुन्नू खान, राकेश मौर्य, सरस्वती बहेलिया, पुष्पराज सिंह चौहान, आशा शुक्ला, विभा शर्मा, आनंद परियानी, जगदम्बा सोनी, पुनीत नारायण शुक्ला, सत्यम जायसवाल, पंकज पांडे, कुंवर तिवारी, महिमा तिवारी सहित पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ-साथ सैकड़ो आमजन विजय जुलूस एवं शोभायात्रा में शामिल रहे।
सीधी से रमा नायक तिवारी