कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय ने अभ्यर्थियों तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों से अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाती है।
उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एडीएम श्री राजेश शाही सहित समस्त रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)