सीधी को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

0 797

 

सीधी मध्यप्रदेश

सीधी को जल्द मिलेगी बड़ी सौगा

मिनी स्मार्ट सिटी भव्य मल्टीप्लेक्स मॉल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

सीधी / मिनी स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को सीधी शहर में साकार करने की दिशा में डीजेव्ही इफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एवं डीसीव्ही इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 23 नवंबर 2023 गुरुवार को भव्य मल्टीप्लेक्स मॉल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। डायरेक्टर रामशरण गुप्ता, कमल कामदार, जय बहादुर सिंह, दीपक गुप्ता की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ का भूमि पूजन किया। इस दौरान प्रोजेक्ट से जुड़ा समूचा अमला उपस्थित रहा। करीब 200 करोड़ के प्रोजेक्ट को सीधी शहर के हृदय स्थल सम्राट चौक में पूरा किया गया। इस बहु आयामी में प्रोजेक्ट से सौधी के विकास को नया आयाम मिलेगा। सीधी का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट के तहत सीधी के सबसे पहले मल्टीप्लेक्स माल में 500 से अधिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। यहा एक ही छत के नीचे जग प्रसिद्ध ब्राण्ड की सामग्रिया उपलब्ध होगी। भव्य मल्टीप्लेक्स मॉल में सीधी का पहला मल्टीस्टार होटल, पहला हेल्थ क्लब, फिटनेस क्लब, गेमिंग जोन, विविध रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पुल, महिलाओं के लिए मल्टीस्टार सैलून एवं स्पा, गेमिंग जोन, फुड कोर्ट की सुविधा रहेगी। माल एयर कंडीशनर होगा जिससे भीड़ होने पर भी किसी तरह की परेशानी न हो। सीधी शहर का 70 प्रतिशत व्यापार यही से होगा। इसे ध्यान में रखते हुए यहा वाहनों के पार्किंग के लिए सबसे बड़ा बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एक ही जगह 500 से अधिक दुकानों का संचालन होने से जग प्रसिद्ध ब्राण्ड्स, नया सर्राफा, कपड़ों का मार्केट, इलेक्ट्रानिक का मार्केट, रेस्टोरेन्ट एवं कैफे एक ही छत के नीचे होंगे। कंपनी की ओर से दुकानों की बुकिंग के लिए पहले आओ, पहले पाओं का निर्धारण किया गया है। इससे सीधी जिले के अलावा अन्य जिलों के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment