Breaking News

कलेक्टर श्री मालवीय ने धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

0 459

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए फसल कटाई प्रयोग पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही फसल की उत्पादकता निर्धारित होती है तथा कृषकों के लिए नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फसल कटाई प्रयोग सही ढंग से हो इसके लिए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री मालवीय ने स्वयं उपस्थित रहकर तहसील गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पड़रा में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरिया पटवारी सतमन्यु विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment