विधानसभा क्षेत्र चुरहट में 17 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 17 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर शैलेश द्विवेदी ने बताया कि अजय अर्जुन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, अनेन्द्र गोविन्द मिश्रा ‘‘राजन’’ आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, बबलू विश्वकर्मा बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी, शरदेन्दु तिवारी भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, अरूण कुमार भाई साहब विंध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, आनन्द पाण्डेय कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया चुनाव प्रतीक बाल और हंसिया, भूपेन्द्र द्विवेदी ‘‘रैदुअरिया कला’’ सपाक्स पार्टी चुनाव प्रतीक झूला, एड. राघवेन्द्र ‘‘मूलनिवासी’’ पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल एडवोकेट समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, रोहित कुमार पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बाॅसुरी तथा निर्दलीय अभ्यर्थी में अर्जुन प्रसाद सोंधिया चुनाव प्रतीक चारपाई, अनुराग सिंह चुनाव प्रतीक बल्ला, दशरथ प्रसाद बैस चुनाव प्रतीक सेव, प्रदीप सिंह गोंड़ चुनाव प्रतीक ऑटो-रिक्शा, रघुनन्दन सिंह चुनाव प्रतीक आरी, सुनील सोनी ‘निरदली’ चुनाव प्रतीक काँच का गिलास एवं ज्ञानेन्द्र प्रसाद द्विवेदी चुनाव प्रतीक गैस सिलेन्डर चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)