विधानसभा क्षेत्र धौहनी में 12 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
विधानसभा क्षेत्र 82-धौहनी में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर आर पी त्रिपाठी ने बताया कि कमलेश सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, कुंवर सिंह टेकाम भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, प्रज्ञा सिंह जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, राजू प्रसाद पनिका भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बाॅसुरी, लालदेव सिंह ‘‘कुशराम‘‘ गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी चुनाव प्रतीक आरी, विश्वनाथ सिंह मरकाम समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, सविता विश्वनाथ सिंह ‘‘मरकाम‘‘ आपका गणतंत्र पार्टी चुनाव प्रतीक सिलाई की मशीन, ‘‘मूलनिवासी‘‘ हीरालाल टांडिया पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी तथा निर्दलीय अभ्यर्थी नीता कोल चुनाव प्रतीक चक्की, प्रेम लाल बैगा चुनाव प्रतीक माचिस की डिब्बी, बंशगोपाल सिंह चुनाव प्रतीक एअरकंडीस्नर एवं राम सिंह पिता करन सिंह चुनाव प्रतीक बैटरी टार्च चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)