विधानसभा क्षेत्र सीधी में 17 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

0 691

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

विधानसभा क्षेत्र 77-सीधी में 17 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर नीलेश शर्मा ने बताया कि आनंद मंगल सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, भाई रामखेलावन रजक उर्फ खिलाड़ी धोबी बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी, रीती पाठक भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, ज्ञान सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, आदेश कुमार जायसवाल (अफसर भाई) जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, मूलनिवासी गीता राजकुमार साहू पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, दद्दू लाल पाण्डेय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बाॅसुरी, बाल्मीक प्रसाद त्रिपाठी विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, राम कुमार गुप्ता (बड़े) जन सेवा ड्राइवर पार्टी चुनाव प्रतीक टायर, रामप्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, लाल बहादुर सिंह उइके आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चुनाव प्रतीक केतली, शैलेन्द्र तिवारी (शैलू दत्त) राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाॅल, सुदामा कोल आदिम समाज पार्टी चुनाव प्रतीक एयरकंडीशनर तथा निर्दलीय अभ्यर्थी केदार नाथ शुक्ल चुनाव प्रतीक ऑटो-रिक्शा, भोले प्रसाद यादव चुनाव प्रतीक आलमारी, मनफेर सिंह चुनाव प्रतीक मेज एवं रिंकू कुशवाहा चुनाव प्रतीक सेव चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment