चुनावी घमासान रणक्षेत्र में उतरी जनसेवा ड्राइवर पार्टी

सीधी मध्य प्रदेश
सीधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सीधी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों पर कांग्रेस, भाजपा, भारतीय चेतनाशक्ति, आम आदमी, सपा, बसपा, गोंडवाना गणतंत्र सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा पूर्व में कर दी है| इसी तारतम्य में जन सेवा ड्राइवर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तजिन्दर सिंह ने आज दिल्ली से चलकर सीधी ग्राम नकझर पहुंच एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है बता दें कि सीधी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए सिहावल क्षेत्र 78 से विनोद कुमार पांडे, रीवा (गुढ़) 75 से विजय मिश्रा, सीधी 77 से रामकुमार गुप्ता, को अपना उम्मीदवार बनाया है | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तजिन्दर सिंह जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सड़क से सत्ता की ओर चलते हुए हम आम जनमानस को अपने पार्टी से जनसेवक की सरकार दूंगा, साथ ही उच्च शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधा उच्च गुणवत्ता की सड़क शुद्ध पेयजल सबके लिए बराबर का न्याय हो हमारा यही संकल्प है | बता दे की सीधी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है वहीं भारतीय जनता पार्टी सिद्धि के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला को पार्टी से टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं| बात करें चुनावी घमासान में उतर रही सभी पार्टिया मतदाताओं के समक्ष सदियों से आज तक तरह-तरह के वादे करते चले आ रहे हैं, लेकिन आम जनमानस की समस्या जस की तस बनी है, विकास का वादा तो सभी पार्टियों ने हमेशा की है लेकिन जब विकास की बात आती है तो हर पार्टी का नेता अपने खजाने का विकास करता है | और जनता की समस्या ज्यो की त्यों है| अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी 2023 सीधी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी घमासान में किस पार्टी का कौन उम्मीदवार अपनी बाजी मार सकता है……..?
सीधी से रमानायक तिवारी