शिवसेना कार्यकर्ता मिलन समारोह मुठीगवा से किया गया आरंभ

0 682


बरसती मेढक फर्जी मायावी चुनावी नेताओ से बचे जनता=विवेक पांडे
शिवसेना जिला ईकाई के प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के निर्देश पर जिले के गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुठीगवा से आगामी रणनीति को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलन समारोह शुरू किया गया है जहां श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बहुत जल्द हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष व शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जी का आगमन सीधी में होगा आप सभी धैर्य बनाए रखें फर्जी चुनावी नेताओं के बहकावे में ना पड़े जिन्हें सिर्फ जनता चुनाव के वक्त याद आती है कुर्सी का मोह अभी भी बहुत से नेताओं को नहीं छूट रहा जगह-जगह यात्रा निकाली जा रही आज जनता को सही मायने में जरूरत है न्याय की यही नेता चुनाव जीतते ही भोपाल और दिल्ली मैं दिखाई देते हैं 4 वर्ष तक इन्हें सांप सूंघ जाता है चुनाव के 1 वर्ष में यह अपनी माया फैलाने लगते हैं विपक्ष के नेता अपने निजी व्यापार में व्यस्त हो जाते हैं कभी इन्हें जानता नहीं दिखाई देती चुनाव आते ही जनता के चरणों में नेता दिखाई देते हैं चुनाव खत्म होते ही इन नेताओं के चरणों में जनता अगर जाती भी है तो सीधे तौर पर लात मार के भगा दिया जाता है पहचानने से इनकार कर दिया जाता है आज वक्त है आईना दिखाने का इसलिए फर्जी नेताओ से सुरक्षित रहें यह हमारे विवेक पांडे जी का कहना है शिवसेना परिवार सदैव आपके चुनाव के बाद और चुनाव से पहले हर पल जिले के जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है आवाज दीजिएगा हम साथ हैं
शिवसेना एक परिवार है जो परिवार की तरह हर पीड़ित असहाय के साथ हर पल कड़ी नजर आएगी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment