मोदी सरकार कराये पूरे देश के लिये राष्ट्रीय जाति जनगणना : डॉ संजय

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने बिहार सरकार के हाल ही में राज्य में अपने द्वारा किए गए जाति सर्वेक्षण के परिणाम करने का स्वागत किया और कहा कि जाति जनगणना से बिहार में सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और वंचित वर्ग को उसका उचित हिस्सा मिलेगा। पूरे देश मे सामाजिक न्याय और वंचित शोषित वर्गों की उनका हक दिलाने के लिये केंद्र सरकार जल्द से जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना आयोजित करे। राहुल गांधी ने भी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देने तथा पूरे देश मे जातिगत जनगणना करवाने की मांग की है। डॉ० संजय ने कहा कि यूपीए सरकार में जाति जनगणना को पूरा किया था, लेकिन इसके परिणाम मोदी सरकार द्वारा ने जानबूझकर प्रकाशित नहीं किए गए थे। अगर मोदी सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराती है तो कांग्रेस की सरकार बनते ही इसे कराया जाएगा, ताकि हर वर्ग को उसका हक मिल सके। आज देश को ऐसी जनगणना की जरूरत है ताकि उनकी आबादी के हिसाब से उनकी भागीदारी तय की जा सके। कांग्रेस पार्टी हमेशा से इसके पक्ष में रही है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने भी जाति आधारित जनगणना कराई है। लेकिन मोदी सरकार की नियत में खोट है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा से पिछडी जातियों को सिर्फ वोटबैंक समझा है। डॉ० संजह ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार 84 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी, एससी और एसटी को सिर्फ धोखा दे रही है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है जिसका जबाव लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराकर जनता देने वाली है।