स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत वन स्टाॅप सेन्टर, लाडली वाटिका, वीथिका परिसर में किया गया श्रमदान

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देकर बताया है कि स्वच्छता ही सेवा 2023 (स्वच्छता अभियान) अंतर्गत वन स्टाॅप सेन्टर सीधी,लाडली वाटिका, वीथिका परिसर सीधी में महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टाॅप सेन्टर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से श्रमदान किया गया।
स्वच्छता ही सेवा 2023 अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंद्ध समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, अरूणोदय बाल गृह में श्रमदान कर साफ-सफाई की गतिविधि की गई। सभी परियोजना कार्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में समुदाय के सहयोग से साफ-सफाई की गतिविधि आयोजित की गई। देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के संस्थागत पुर्नवास हेतु जिले में संचालित अरूणोदय बाल गृह में विशेष केम्पेन 3.0 का आयोजन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जायेगा।

वन स्टाॅप सेंन्टर व किशोर न्याय बोर्ड में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में रतन सिंह प्रशासक वन स्टाॅप सेन्टर, बाल कल्याण समिति सदस्य हरिशंकर पाण्डेय व निशा सक्सेना,परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पाण्डेय, वन स्टाॅप सेंन्टर सीधी की केसवर्कर अरूणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, मंजुला मिश्रा व आपरेटर श्वेता पाण्डेय, अंजू पाण्डेय, इन्दू तिवारी, दुर्गावती सोनी, अजय केवट, श्यामधर तिवारी, दिनकर प्रसाद तिवारी ने सहभागिता किया।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)