दमदार केदार क्लीन बोल्ड, किसी सुनामी के संकेत,सीधी की सियासत में सैलाब,रीती की राह नहीं आसान,फंसी भंवर में नइया, भितर घात की बहेगी बयार

0 5,907

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट

सीधी- यह राजनीति भी बड़ी दिलचस्प चीज है! किसी की नींद हराम तो किसी के छलक रहे खुशियों के जाम! इन दिनों चुनावी सियासत में शिकारी ही हो रहे शिकार! भंवर में फंसेगी किसकी नइया, किसकी होगी पार! सीधी विधानसभा क्षेत्र से दमदार केदार विस्फोटक पारी खेलते हुए क्लीन बोल्ड हो गए! सीधी विधानसभा से उनका टिकट कटना किसी सुनामी का संकेत हो सकता है! पूरे राजनीतिक जीवन में केदारनाथ शुक्ला जैसा नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है! उनके सब्र का विस्फोट होते ही सीधी में उथल-पुथल एवं अफरा तफरी जैसा माहौल निर्मित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता! विधानसभा का टिकट न मिलने से उनकी आंखों से छलक रहे दर्द को देखकर राजनीति में रुचि रखने वाले लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं! ऐसा क्यों हुआ इसका सीधा सा जवाब उनकी पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता हैं! जिन्हें वे कभी समझ ना सके!

टिकट की दौड़ में फर्राटे भरने वाले सीधी से एक और राजनीतिक चेहरा सेवा के रूप में लंबी पारी खेलते हुए सीधी विधानसभा का टिकट न मिलने से फिट खिलाड़ी डॉ राजेश मिश्रा ने अपना आसान सा कैच थमा दिया! सीधी की राजनीतिक पिच पर अभी और भी अनुभवी एवं दिग्गज खिलाड़ी आउट होने वाले हैं! जो निश्चित रूप से टीम की पराजय के कारण एवं उदाहरण बनेंगे!

 

सीधी सांसद रीती पाठक को सीधी विधानसभा एक्सप्रेस का टिकट देना जानकारों की नजर में एक बड़ी दुर्घटना का संकेत है! रीति पाठक के टिकट को लेकर वर्तमान विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने आग उगलते हुए कहा है कि 10 वर्ष से संसदीय क्षेत्र में कौन सा विकास किया गया है, जरा बताया और दिखाया जाए!

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है की प्रवासी नेताओं की रिपोर्ट पर, तथा जमीनी हकीकत का सही आंकलन ना कर सीधी विधानसभा की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारने का भरपूर प्रयास किया है! नि:संदेह विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस राजनीतिक हलचल पर बाज की तरह अपनी नजरे गडा़ये शिकार को झपट्टा मारकर दबोचने की फिराक में बेताब दिखाई दे रही है!


सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment