Breaking News

आगामी विधानसभा2023, चुनाव के लिए सपा से जयसिंह चौहान राजू हैं दावेदार

0 5,544

सीधी मध्य प्रदेश

सीधी/समाजवादी पार्टी से जयसिंह चौहान राजू आगामी विधानसभा चुनाव सीधी 77 से प्रत्याशी के तौर पर हुए दावेदार। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर काउंटटाउन प्रारंभ हो चुका है। तारीख/ टिकटें भी फाइनल की ओर हैं। पार्टियों में दावेदारों की बाढ़ सी आई हुई है। इसकी बानगी सीधी जिले में देखने को मिल रही है। पार्टियां प्रत्‍याशी के चयन के लिए मशक्‍कत कर रही हैं। कई स्‍तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। फीडबैक लिया जा रहा है। इसी दौरान टिकट के लिए नेता दावेदारी जता रहे हैं।जिले में चार सीट चुरहट, सीधी, सिहावल, धौहनी तीन में भाजपा एक में कांग्रेस काबिज हैं। सीधी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव जयसिंह चौहान राजू ने दावेदारी जताई है। इन्‍होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष रामराज यादव को जिला स्‍तर पर अपने आवेदन दिए हैं। सीधी विधानसभा व जिले के चारों विधानसभा में पार्टी को जीत के लिए जय सिंह राजू ने चुनावी मुहिम को तेज कर दी है|

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment