पति-पत्नी की हुई निर्मम हत्या दहशत में ग्रामीण हत्यारा कौन……..?

0 693

ब्रेकिंग सीधी सीधी मध्य प्रदेश

सीधी/ जिले के थाना कमर्जी अंतर्गत ग्राम बरिगवा निवासी रामलाल साकेत उम्र 52 वर्ष पत्नी बसंती साकेत उम्र तकरीबन 48 वर्ष अपने ही गांव में साइकिल पंचर का धंधा कर अपना जीवन यापन कर रहे थे, आज दरम्यानी रात अपने घर के अंदर सो रहे थे जिन्हें अज्ञात हत्यारे ने मिलकर पति-पत्नी दोनों की हत्या कर दी है |

वहीं दो बहूए और दोनों पुत्र ससुराल गए हुए थे, आज सुबह वापस लौट कर अपने घर पहुंचे थे,तभी घर के अंदर देखा कि माता-पिता की तेज धारदार हथियार से हत्या हो चुकी है चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों सहित समूचा गांव टूट पड़ा,, गाँव में मातम पसर गया है, घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गई जिस पर पुलिस प्रशासन में घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है, बता दें कि हत्यारा कौन है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है पुलिस की कार्यवाही जारी है जांच के बाद ही पता लगेगा कि आखिर में हत्यारा है कौन……..?

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment