जिले में विकास रथ के माध्यम से घर बैठे मिल रही लोगों को शासन की योजनाओं की जानकार

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
मध्यप्रदेश शासन की जनहितकारी और आम जनता का जीवन बदलने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के लिए सीधी जिले में रथ के साथ ऑटो पर फ्लैक्स लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में दो डिजिटल रथों से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी और उनसे प्राप्त लाभ के बारे में वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में ऑटो पर फ्लेक्स लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
शासन की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विधानसभाओं में विकास रथ चलाए जा रहे है। विकास रथ के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से नागरिकों को लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, किसान कल्याण के चलाई जा रही योजनाएं जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विकास रथ 16 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र चुरहट के ग्राम कुंआ, भितरी, झलवार, ममदर, बडखरा 734, पडखुरी 587, पडखुरी 588, गोपालपुर, कटौली एवं पटेहरा का भ्रमण किया। इसी प्रकार विकास रथ विधानसभा सीधी में 16 सितम्बर को कारीमाटी, कठौली, गांधीग्राम, बरम्बाबा, तेगवा एवं डोलकोठार में भ्रमण किया। विकास रथ 17 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र चुरहट के ग्राम कोस्टाकोठार, अमरपुर, बड़खरा 740, बडोखर एवं बूसी का भ्रमण करेगा। इसी प्रकार विकास रथ विधानसभा सीधी में 17 सितम्बर को चौफाल पवाई, चौफाल कोठार, ऐंठी, पड़खुरी नंबर 02, खिरखोरी एवं धनखोरी का भ्रमण करेगा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)