जिले में औसत वर्षा 683.7 मि.मी. दर्ज, सर्वाधिक वर्षा कुसमी में

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 16 सितम्बर को सीधी जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 2.5 मि.मी., चुरहट में 0.0 मि.मी., गोपद बनास में 7.6 मि.मी., सिहावल में 25.4 मि.मी., बहरी में 12.0 मि.मी., मझौली में 0.0 मि.मी. और कुसमी में 7.0 मि.मी. वर्षा हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 683.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 16 सितम्बर तक तहसील कुसमी में सर्वाधिक वर्षा 798.0 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 674.5, चुरहट में 695.5, गोपद बनास में 725.2, सिहावल में 602.6, बहरी में 719.2 और मझौली 571.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 680.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.5 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)