आईना दिखाती सड़क, पुल विकास के दावे खोखले, परिणाम भुगतेंगे नेता, नौकर,नौटंकी वाले

0 2,585

कुशमी- जनपद पंचायत कुशमी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा की यह तस्वीर पुल 15 लाख का मंजूरीकरण करा कर कार्य पूर्ण कर दिए, और यह पुल निर्माण 2023 वर्ष अप्रैल-मई मे तैयार किया गया , वर्षा से बचने के लिए और हालात ऐसा कि आप देख कर चौक जाए पैदल आने जाने मे कठिनाई ऐसी भी, जिसे देखकर शरीर में सिहरन दौड़ जाती है! लेकिन सरकार में बैठे सारे राजनीतिक लोग विकास का बस खोखला ढिंढोरा पीटते रहते हैं! हवा में बातें करना इनकी आदत में शामिल हो गया है! जनपद पंचायत कुशमी के अफसरों को जैसे आराम फरमाने के सिवा कुछ सूझता ही नहीं हो!

जनपद पंचायत कुशमी, तहसील कुशमी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कोटा मे बीच गांव मे पुल कीचड़ से सराबोर है! इस पुल में चलने वालों के ऊपर आफत ही आफत है! जीवन है तो दैनिक उपयोगिता भी है इसलिए इस समस्या में अपने आप को झोंकने की आम जनता की मजबूरी भी है! यह पुल,सड़क अपने बदतर हालात को लेकर रात दिन चीखती रहती है!जैसा नक्शा, इस्टेट मेंट इंजीनियर द्वारा बनाया गया उसके आधीन कार्य नही किया गया, लेकिन यह चीख पुकार बेशर्म अफसरों के कानों के पार तक शायद नहीं पहुंच पाती! सरपंच, सचिव, और रोजगार सहायक पूरा पैसा निकाल कर खा गए,अफसर अंधे और बहरे हो गए हों!शायद इसलिए की आम जनता सब भूलकर परेशानियों से जूझते रहे और इनके किए पर पर्दा पड़ा रहे!

यहां की जनता प्रशासन, सरकार और राजनीतिक लोगों को धिक्कार रही है! ग्राम पंचायत में विकास के लिए आने वाला सारा का सारा पैसा संबंधित लोगों द्वारा गले तक ठूंस लिया जाता है! फिर प्रशासन द्वारा किसी की जवाबदेही आखिरकार तय क्यों नहीं की जाती! इस पुल को लेकर खबर प्रकाशित की गई लेकिन अफसरो में मदहोश अफसरों को होश क्यों नहीं आता! आम जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण मसले को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया जाता है! इन सभी सवालों के जवाब में सभी नेताओं, सरकार और अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए संबंधित क्षेत्र की जनता द्वारा चेतावनी दी गई है! तथा कहा गया है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हेतु हर संभव कदम उठाया जाए!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment