भोपाल में आयोजित अतिथि शिक्षक पंचायत में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणाए

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय की व्यवस्था होगी। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि
वर्ग-1 में 9 हजार की जगह अब 18 हजार मिलेगा मानदेय
वर्ग-2 में 7 हजार की जगह अब 14 हजार मानदेय
वर्ग -3 में 5 हजार की जगह अब 10 हजार मानदेय मिलेगा |
अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक पहला कदम अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे एक साल का होगा। शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षिकों को 25% की जगह 50% आरक्षण मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस मिलेंगे।
महीने की निश्चित तारीख को मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों की सराहना करते हुए, उनके धैर्य, उनके शिक्षण जैसे सराहनीय कार्य एवं समय-समय पर मिलते हुए अपने शिष्टाचार का परिचय देने का जिक्र करते हुए उनकी सराहना भी की |
प्राइड कम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)