मुख्यमंत्री एक सितंबर को करेंगे मेडिकल कॉलेज सीधी तथा सिविल हॉस्पिटल रामपुर नैकिन का भूमिपूजन

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का एक सितंबर 2023 को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उसको दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी एक सितंबर को सीधी में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे तथा सीधी शहर में जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत सीधी खुर्द में हितग्राही सम्मेलन में सम्मिलित होकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। तत्पश्चात रामपुर नैकिन में सिविल हॉस्पिटल का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क मुकेश मिश्रा सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) संवाददाता शाहिद खान