विद्युत विभाग की तानाशाही पर सपा करेगी चक्का जाम आंदोलन

0 700

सीधी मध्य प्रदेश

बता दें कि जिले भर में आए दिन अघोषित बिजली कटौती एवं जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने जैसी समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी आगामी 3 सितंबर को सीधी मझौली रोड पर चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय ले चुकी है।

सीधी / जिले में बिजली विभाग के द्वारा इन दिनों अघोषित बिजली कटौती एवं जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने साथ, पंचायतो में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर समाजवादी पार्टी आगामी 3 सितंबर को सीधी मझौली रोड में चक्का जाम आंदोलन करने जा रही है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव जिले के स्थानीय लोहिया भवन (निज निवास) में प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों से सीधी जिले में प्राकृतिक रूप से पानी नही बरस रहा है जिससे किसान की फसल चौपट हो रही है।ऐसे में सरकार में बैठे नुमाइंदे भी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं विगत 20 दिनों से जिले के ग्रामीण चौपाल कोठार सहित अन्य कई ऐसे गांव है जहां के जले हुए ट्रांसफार्मर विगत 20 दिनों से जले पड़े हैं ग्रामीण अंचलों में घोर अंधकार छाया हुआ है और इसकी शिकायत शासन प्रशासन सहित लगातार कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला ऐसे में किसानों की फसल चौपट हो रही है जिस परिपेक्ष में समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव द्वारा जिला प्रशासन को एक ज्ञापन पत्र देकर जानकारी दी है कि यदि जले हुए ट्रांसफार्मर बदले नहीं गए साथ ही उन्होंने भाजपा पार्टी को अरे हाथ लेते हुए जिले की कई ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार में संलिप्प्ट सरपंच सचिव रोजगार सहायकों के खिलाफ शिकायतों पर उचित और ठोस कार्यवाही नहीं होने जैसी स्थिति पर आगामी 3 सितंबर को सीधी मझौली रोड पर सपा चक्का जाम कर हड़ताल पर बैठेगी और वह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगा और जब तक शासन प्रशासन क्षेत्रीय समस्या को दुरुस्त नहीं करती तब तक समाजवादी पार्टी अपना हड़ताल जारी रखेगी।

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment