राधा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क आंख जांच शिविर में 250 से अधिक की आंखों की जांच

0 624

 

पटना/ राधा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल के सहयोग से विश्वबंधु लाइब्रेरी में वृहद आँख जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दो सौ पचास से अधिक मरीजों के आंखों की जांच श्री बालाजी नेत्रालय के निदेशक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशि मोहनका के द्वारा किया गया। जांच में 25 मरीजों में मोतियाबिंद काफी बढ़ा हुआ मिला। इन मरीजों को देखने मे काफी अधिक कठिनाई हो रहीथी। डॉ मोहनका ने बताया कि सभी के मोतियाबिंद का लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल के सहयोग से फेको विधि से आपरेशन किया जाएगा। मौके पर लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल ने कहा कि सभी मरीजों को दवा, खाना इत्यादि क्लब की तरफ से दिया जा रहा है। सचिव अल्पना अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार गरीबों की सेवा के कार्य किये जा रहें हैं। एम पी जैन ने बताया कि मौके पर क्लब की बरखा मोहनका सहित सुनीता सराफ, अंजु पोद्दार, संगीता कसेरा, शबनम अग्रवाल आदि ने शिविर में सक्रिय रूप से सहयोग किया।
एम पी जैन

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment