कुचवाही में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

0 37

सीधी। जिले के कुचवाही क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गुरुवार को उग्र आंदोलन करते हुए बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिला-पुरुष एवं गणमान्य लोग भी आंदोलन में शामिल हुए और अपनी समस्याएं रखीं।

आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, दीपू शुक्ला, दीप नारायण सिंह, रितेश शुक्ला, वृन्दावन शुक्ला, चंद्रवती साकेत, मंडलम अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, दलवीर सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह, अकास सिंह, रिंकू, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, सुनील शर्मा, यज्ञराज साहू चौहान, सुदीप द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, अजीत सिंह, राणा प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राधे गुप्ता, रामराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, दिवाकर मिश्रा, रामकुमार सिंह दादू, मृत्युंजय मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, योगेंद्र शुक्ल, सरपंच जनकपुर अभिलाष शुक्ला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

आंदोलन में कांग्रेस के बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नेता भी दूर-दूर से पहुंचे। वहीं बिजली विभाग की समस्याओं से प्रभावित बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी ने प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment