खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा के साथ
🔴👉सीधी जिला कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा।
🔴👉सीधी में मुख्य मार्गों पर घुटनों तक भर पानी, नाली जाम होने से बढ़ी परेशानी, सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था की बीमारी आई सामने।
🔴👉सिहावल जनपद मुख्यालय के सामने सड़क बनी तालाब, विकास के दावों पर खड़े हुए सवाल, दिखाई दिया गजब नजारा।
🔴👉शोरगुल में सिमट कर रह गया मानसून सत्र, आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार।
🔵👉मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज बारिश के आसार, उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में 204 सड़के हुई बंद।
🔵👉लेक्चर नहीं सुनना➖ अमितशाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें: मैं सदन में रहूंगा, ओम बिरला को लेटर लिखा; राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना।
🔵👉सुनवाई टली➖सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई टली, इंदौर हाईकोर्ट के मंदिर घोषित करने के फैसले को चुनौती; मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाएं लगीं।
🔵👉चप्पे चप्पे पर नजर➖ स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर।
🔵👉 गुस्से में कंगना ➖ राहुल गांधी, नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- पाकिस्तान से लव स्टोरी कब खत्म होगी?
🔵👉गिरफ्तार➖उज्बेकिस्तान से लड़कियां लाकर लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाती थी, एक साल से थी फरार, प्लास्टिक सर्जरी करा बदल लिया था हुलिया, अब हुई गिरफ्तार।
🔵👉जिम्मेदारी➖पुतिन ने भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को बनाया अपना मध्यस्थ, रूस-यूक्रेन के बीच अरबों डॉलर के विवाद को सुलझाने की मिली जिम्मेदारी।
🔵👉हड़कंप➖इमरान खान की मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप, पत्रकार के दावे के बाद PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का किया ऐलान।
🔵👉फिर आंदोलन’➖जंतर-मंतर’ पर फिर बड़े आंदोलन की धमकी, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके बोले, सीजन 2 जल्द होगा शुरू।
🔵👉 विधेयक पास➖विपक्ष के वॉकआउट के बीच राज्यसभा से राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग बनाने वाला विधेयक पास।
🔵👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- रील्स के दौर में शॉर्टकट न अपनाएं, जेन-जी को दूसरों के संघर्षों से सीखना चाहिए; पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की बायोग्राफी लॉन्च की।
🔵👉रोक ➖कर्नाटक सरकार ने गुटखा-पान मसाला समेत तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर लगाई 1 साल की रोक।
🔵👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप,कांग्रेस सांसद बोलीं- अच्छी हूं; खड़गे ने कहा- भाई साहब आप बदल गए।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ,सुखद,सुंदर और मंगलमय हो❤