नेहरू युवा केंद्र अरवल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन

0 483

नेहरू युवा केंद्र अरवल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत माटी को नम एवं वीरों का वंदन अभियान के तहत अरवल जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचायत स्तर पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए देशभर में अमर बलिदानी यों की स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अभियान के तहत देशभर में सभी पंचायतों के अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया जा रहा है अमृत वाटिका से मिट्टी को कलश में एकत्रित कर जिला कार्यालय में लाया जाएगा जो दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलश को देश की राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी जहां 7500 कलश में आई माटी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा साथ ही साथ अमृत काल के पंचपप्रण शपथ लेना भी सुनिशिचत है।
नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन डीपीएस स्कूल बैदराबाद अरवल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सेवानिवृत्त नेवी ऑफिसर श्री धर्मेंद्र कुमार एवं जिला भाजपा महामंत्री श्री चंदन कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम की माटी क को नमन वीरों का वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार सिन्हा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, नेहरू युवा केंद्र अरवल के द्वारा की गई।मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया अमृत वाटिका में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नेवी ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार महामंत्री चंदन कुशवाहा गुड्डू चंद्रवंशी एवं स्वयंसेवक नीतीश कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया उन्होंने कहा कि बरसते हुए प्राकृतिक असंतुलन को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है इसी प्रकार सभी प्रखंड में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया एवं अमृत वाटिका का निर्माण किया गया कलेर प्रखंड के गांधी मैदान मसूदा में अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया गया जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी एवं सेवानिवृत्त सैनिक चंद्र भूषण सिंह के द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया कार्यक्रम में सराहनीय योगदान स्वयंसेवक नीतीश कुमार नीरज कुमार आलोक कुमार सचिन कुमार सूरज कुमार नितेश कुमार विकास कुमार पूर्व स्वयंसेवक कौशल कुमार सत्येंद्र कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment