जहानाबाद मुखिया संघ ने की एक दिवसीय बैठक

जहानाबाद के कृष्णा गार्डन में मुखिया संघ ने किया एक दिवसीय बैठक जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष उदय कुमार ने किया, इस अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायत के माननीय मुखिया सहित पंचायत के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, यहाँ बता दे कि ईस बैठक में बिहार प्रदेश मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय मुख्य रूप से शामिल हुए, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हम मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ योजनाओं में कटौती जैसे मनरेगा, पेजल, स्वछता, नाली, गली का निर्माण पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव अपना रही हैं हम अपने हक व अधिकार के साथ पंचायत के विकास, एवं संगठन के विस्तार के लिए संघर्ष करेंगे , साथ ही सरकार से ईस बैठक के माध्यम से कहना चाहते हैं कि पंचायत के चौमुखी विकास हेतु फंड मुहैय्या कराएं, जवकि इस बैठक में उतरसेथु पंचायत के मुखिया सरोज देवी, अवधेश पंडित, रामानंद सिंह, रंजीत कुमार, बेबी कुमारी, समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार