अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मजदूरों,कर्मचारियों का जंगी प्रदर्शन, रास्ता रोक आवागमन किया बंद l

प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी (मध्य प्रदेश)
सीधी जिले की रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल कर दी है। इस बार की हड़ताल पहले की तरह नहीं है, बल्कि इस बार मजदूरों तथा कर्मचारियों ने रास्ता ही रोक लिया है। इसकी वजह से प्लांट का सारा आवागमन अब पूरी तरह से ठप हो चुका है, जिससे करोड़ों रुपए की क्षति हो रही है।
मजदूरों तथा कर्मचारियों ने यह कहा है कि अभी लगातार 13 दिन से हम लोग हड़ताल पर हैं, लेकिन प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानी है। हमने मुख्यतः 6 बिंदुओं पर अपनी मांगे रखी थी। उन मांगों को अनसुना कर दिया गया है। एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने मंगलवार तक इन पर निर्णय का आश्वासन दिया था। आज मांगे पूरी नहीं हुई तो मजदूरों तथा कर्मचारियों ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मेन गेट मे ही सड़क पर बैठकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि अगर आपको परिवहन करना ही है, तो हमारे ऊपर चढ़ाकर ले जाएं।
*बारिश में भी प्रदर्शन जारी* l
प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद तक प्रशासन और मजदूरों के बीच में कोई भी हल नहीं बन पाया है। बारिश के बीच मजदूर प्रदर्शन पर अड़े हैं।मजदूर संघ के अध्यक्ष निलेश तिवारी ने बताया कि हमारे आंदोलन और प्रदर्शन करने का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। इसकी वजह से हम सभी ने यह निश्चय किया है कि अगर उनका परिवहन ही रोक दिया जाएगा, जब उन्हें राजस्व की हानि होगी, तब शायद वह हमारी मांगों को समझेंगे। उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे।
*प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट मोबाइल नं.9589188659*