सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति मरीज बबन राम ने कहा अतुलनीय एहसान है हम पर; इसे भुलाया नहीं जा सकता।

जमशेदपुर, भालूबासा के हाउस नंबर 127 लाइन न. 04 निवासी निर्धन बबन राम ईलाज उपरांत स्वास्थ्य लाभ करने के बाबजूद ईलाज का बकाया बिल भुगतान ना कर पाने के कारण अपने घर नही जा पा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन घर जाने की अनुमति नही दे रहा था। लंबे ईलाज और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिजन भारी भरकम बकाया बिल का भुगतान करने में असमर्थ थे। उनके स्वजनों ने यथासंभव उन्हें मदद भी किया लेकिन वह पर्याप्त नही था। परेशानी और निराशा के बीच परिजनों ने पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल के समक्ष अपनी लाचारी को रखा। वहीं पवन अग्रवाल ने माननीय सांसद को उपरोक्त समस्या से अवगत कराया और जरूरतमंद के मदद हेतु आग्रह किया। तत्पश्चात माननीय सांसद बिद्युत बरण महतो ने अस्पताल प्रबंधन से बबन राम के ईलाज का 1 लाख 54 हजार रु का बिल माफ करवाते हुए अपने स्वास्थ्य प्रभारी नंद किशोर शर्मा की उपस्थिति में मरीज को परिजनों के साथ घर भेजवाएं। पवन अग्रवाल समेत क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और मरीज के परिजनों ने माननीय सांसद का आभार प्रकट किया।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।