महोबा शहर कोतवाली इलाके के समदनगर मोहल्ले में बीती रात्रि हैवान पिता द्वारा अपनी पत्नी सहित दो मासूम बेटियों की नृशंश हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । हत्या आरोपी नशेबाज पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

महोबा शहर कोतवाली इलाके के समद नगर मोहल्ले में एक दिल दहलाने वाली घटना बीती रात्रि सामने आई थी । देवेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी व दो बेटियों आयुषी 09 और सोनाक्षी 06 बर्ष की पारिवारिक विवाद के बाद सिलबट्टे के पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था । यही नहीं आरोपी इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया था । इस मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से घटना स्थल का निरीक्षण कर चार टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रेलवे अंडरब्रिज के पास से हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।महोबा से राम सिंह परिहार की रिपोर्ट
बाइट -अपर्णा गुप्ता ( पुलिस अधीक्षक महोबा)