सावधान-सीधी चुरहट के बीच सोन हाईवे पुल के उत्तरी छोर पर सड़क में आई दरार,किसी बड़ी दुर्घटना के संकेत

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- अगर आप सीधी और चुरहट के बीच का सफर करने वाले हैं या कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक हो जाती है! सीधी और चुरहट के बीच सोन नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 में नवनिर्मित बड़ी पुल के उत्तरी छोर पर सड़क में दरार पड़ गई है!

सड़क के पटरी का कुछ हिस्सा धंसा हुआ दिखाई देता है! जो किसी बड़े खतरे का संकेत दे रही है! भारी बारिश होने से सड़क के भी धंसने की पूरी संभावना नजर आ रही है! आने वाले दिनों में आवागमन के बाधित होने की भी आशंका बनी हुई है !
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा समय रहते इस संबंध में सभी अवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए! जिससे किसी बड़ी अनहोनी होने से बचा जा सके! क्योंकि परिस्थितियां भले ही प्रतिकूल हों पर साधनों का उपयोग तो आम जनता को करना ही पड़ेगा!
प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र द्वारा आपको आगाह किया जाता है कि जीवन अनमोल है, इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का धारण अवश्य करें!